कांगड़ा की हलेड़कलां पंचायत के पंच ने चार वार्ड के हर घर को कर दिया सैनिटाइज

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

कोरोना के बढ़ते संक्रमण से चिंतित तथा लोगों की निस्वार्थ सेवा करने की भावना लिए ग्राम पंचायत हलेड़कलां के वार्ड नौ के पंच अजय कुमार ने अपने सहयोगी विक्रांत गोरा के साथ मिलकर सुबह सात बजे से गांव को अपने खर्चे पर सैनिटाइज करना शुरू किया है। पंच ने गांव को खुद ही सैनिटाइज करके समाज को सकारात्मक संदेश दिया है। बकौल अजय कुमार कोरोना महामारी के प्रति लोगों की लापरवाही दिन प्रतिदिन घातक होती जा रही है। जिस कारण उन्होंने बीमारी से गांववासियों को महफूज रखने का बीड़ा उठाया है।

पंच अजय कुमार ने अब तक वार्ड 9, 10, 11, 12 में हर घर को सोलर तकनीक से चलने वाली ऑटोमेटिक स्प्रे मशीन से सोडियम हाइपरक्लोराईट का छिड़काव करके सैनिटाइज किया है। उनका कहना है कि वे सप्ताह में एक बार गांव को सैनिटाइज करके लोगों को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने का प्रयास करेंगे। वे रोजाना गांव के लोगों को कोविड के सुरक्षा नियमों की पालना करने के लिये प्रेरित करते रहते हैं।

उन्होंने ग्रामवासियों से मास्क पहनने, साबुन से बार-बार हाथ धोने तथा शारीरिक दूरी कायम रख कर बीमारी पर जीत हासिल करने का आह्वान किया है। गाववासियों ने पंच के इस प्रयास की खूब सराहना की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...