
फतेहपुर – अनिल शर्मा
कस्बा राजा का तालाब में एक व्यक्ति के 13 हजार रुपये कहीं गुम हो गए। व्यक्ति ने इस बाबत रेहन पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। लेकिन अभी तक गुम हुए पैसे व्यक्ति को नहीं मिले हैं। बरोह निवासी संसार चंद गांव में ही आटा चक्की मशीन का काम करता है।
11 अक्टूबर सुबह साढ़े दस बजे संसार चंद ने 38 हजार रुपये पंजाब नेशनल बैंक की शाखा राजा का तालाब से निकलवाए। संसार चंद तदोपरांत अपनी स्कूटी पर सवार होकर झाजवा स्थित पेट्रोल पंप पर उसमें तेल डलवाने गया था। वापस उसने बरोह आटा चक्की मशीन पर पहुंचकर अपने पैसे गिनती किए तो उसमें से तेरह हजार रुपये कम पाए गए थे।
उसका कहना की पैसे जेब से निकलकर कहीं सड़क पर गिरने की शंका है। संसार चंद का कहना की उसे राजा का तालाब में ही पंजाब राज्य के दो व्यक्तियों ने पूछा भी था की आपका कुछ गुम तो नहीं हुआ है। उस समय इस बात का आभास ही नहीं था की उसकी जेब से कुछ एक पैसे निकलकर गिर गए हैं।
संसार चंद का कहना की पैसे उन्हीं पंजाब राज्य के दो लोगों को मिले होने की शंका है जिन्होंने उसे पूछा भी कि आपका कुछ गुम तो नहीं हुआ है।
यह बोले रेहन पुलिस चौकी प्रभारी ने यह कहा
रेहन पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कुमार का कहना की पुलिस राजा का तालाब कस्बे में कुछेक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी।
