एक हफ्ते में चाइना सरकार को सौंपी जाएगी फर्जी दस्तावेज सहित गिरफ्तार महिला

--Advertisement--

Image

मंडी, 01 मार्च – अजय सूर्या

बीते साल जोगिंदरनगर से फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़ी गई चीनी महिला को अदालत ने दोषी करार देते हुए सवा चार महीने की सजा सुनाई है। उक्त महिला 4 महीने  से ज्यादा सजा पूरी कर चुकी है। अगले हफ्ते सजा पूरी होने के बाद महिला को चीनी सरकार को सौंपा जाएगा।

बता दें कि मंडी जिला पुलिस ने जोगिंदर उपमंडल के तहत चौंतड़ा के तिब्बती मॉनेस्ट्री से बीते वर्ष 22 अक्टूबर 2022 की रात को इस चीनी महिला को गिरफ्तार किया था। महिला फर्जी दस्तावेज के साथ खुद को नेपाली मूल की बताकर सितंबर 2022 से मॉनेस्ट्री में रह रही थी।

महिला यहां पर बौद्ध धर्म की शिक्षा ग्रहण करने यहां आई थी। पुलिस को जब उक्त महिला के नेपाली ना होने की भनक लगी तो उसके कमरे की तलाशी की गई। तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे से कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी मिले, जिनमें कुछ दस्तावेज चीन और नेपाल के थे। दोनों दस्तावेजों में महिला की अलग-अलग उम्र लिखी गई थी।

महिला के पास 6 लाख 40 हजार भारतीय व 1 लाख 10 हजार की नेपाली करंसी भी बरामद हुई थी। महिला के पास पुलिस को दो मोबाइल फोन भी मिले थे। इन्हीं संदिग्ध बातों को ध्यान में रखते हुए उक्त महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उक्त महिला को 23 अक्टूबर 2022 को जोगिंद्रनगर की अदालत में पेश किया गया था।

वहीं केंद्र सरकार को भी इसकी सारी जानकारी भेजी गई थी। 4 महीने चली अदालत की कार्रवाई के बाद उक्त महिला को अदालत ने सवा 4 महीने की सजा सुनाई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्कूल गई छात्रा को डरा धमकाकर मेले में ले गया युवक, फिर की अश्लील हरकत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से बेहद शर्मनाक...

अमेरिकी तटरक्षक बल की हिरासत से छूटे हिमाचल के रक्षित चौहान, 20 दिनों बाद बेटे की आवाज सुन भावुक हुए परिजन

हिमखबर डेस्क अमेरिकी तटरक्षक बल ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में...

रील के चक्कर में रियल झटका: फोरलेन पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, 18,500 का कटा चालान

हिमखबर डेस्क  सोशल मीडिया की जादुई दुनिया में चंद 'लाइक'...

मौत के मुंह में फंसे इंजीनियराें के लिए देवदूत बने ग्रामीण, 4 फुट बर्फ के बीच ऐसे बचाई जान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में कुदरत का...