ऊना में परिवार पर सामूहिक हमला, महिला सहित तीन घायल, 9 पर मामला दर्ज

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

थाना मैहतपुर के अंतर्गत सासन में एक परिवार पर सामूहिक हमला करने और घर में भारी तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस हमले में एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि आरोपियों ने वाहनों और मकान को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सासन निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि रविवार रात वह अपने घर पर अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही काला, शिवा, लवी, रोहित, मनी, दीपु, शीला की बुआ का बेटा, आशु और काका उनके घर पहुंचे।

आरोप है कि घर पहुंचते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते उसकी मां और बहन के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान पीड़ितों को चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने जाते-जाते घर में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल, एक कार और घर के मुख्य दरवाजे को नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मैहतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया के बोल 

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश में महिला की हत्या, टैंक में लाश छुपाने के बाद पति और दो देवर फरार

बिलासपुर - सुभाष चंदेल सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव...

अगर मोबाइल का सिग्नल हुआ गायब… तो हो जाएं सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

हिमखबर डेस्क आज के डिजिटल दौर में आपकी जेब में...

हिमाचल में आर्थिक आपातकाल की आशंका, RDG बंद करने पर बोले विक्रमादित्य सिंह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता और सार्वजनिक विकास...

स्टेज कैरिज वाहनों के संचालन हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी तक

हिमखबर डेस्क सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू, राजेश भंडारी ने...