ईंट भट्ठा मजदूरों ने मालिकों पर लगाए बंधुआ मजदूरी के आरोप, प्रशासन ने 30 को छुड़ाया

--Advertisement--

ईंट भट्ठा मजदूरों ने मालिकों पर लगाए बंधुआ मजदूरी के आरोप, प्रशासन ने 30 को छुड़ाया

ऊना – अमित शर्मा

ऊना जिले के दो ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों ने मालिकों पर बंधुआ मजदूरी करवाने के आरोप लगाए हैं। मजदूरों ने बाकायदा अपनी व्यथा सुनाते हुए ईंट भट्ठा मालिकों के खिलाफ ज्ञापन एसडीएम ऊना को सौंपा।

मजदूरों का कहना है कि ईंट भट्ठों की सीमा पर बिजली के करंट की तार लगाई है, ताकि मजदूर और उनके परिवार यहां से उनकी मर्जी के बिना भाग न सकें। फिलहाल प्रशासन ने शिकायत मिलने के बाद मजदूरों सहित 30 परिवार के सदस्यों का रेस्क्यू किया है।

मंगलवार को ऊना पहुंचे तीन मजदूरों ने एसडीएम से भेंट की। सहारनपुर के गुरमीत, पंकज कुमार व अमित ने बताया कि पिछले करीब तीन सप्ताह पहले एक ठेकेदार के माध्यम 12 मजदूर अपने परिवारों सहित जनकौर व रायपुर सहोड़ा के ईंट भट्ठों पर मजदूरी करने आए।

इस बीच भट्ठा मालिक उन्हें इधर-उधर आने जाने के लिए मना करने लगे। यहां तक कि खाने के लिए समय पर राशन भी नहीं दिया। हालात यहां तक बदतर हो चुके हैं कि बच्चों के बीमार होने पर उन्हें इलाज दिलाने के लिए भी अनुमति नहीं दी जाती।

सभी मजदूर कहीं यहां से चले न जाएं, इसे देखते हुए भट्ठा मालिक ने बाउंड्री पर करंट के तार लगा दिए हैं। भट्ठा मालिक को कई बार वापस अपने घर जाने के लिए बोला, लेकिन मालिक ने अनदेखी की। मजदूरों ने बताया कि किसी तरह से भट्ठे से भाग निकले हैं, जबकि परिवार के सदस्य वहीं हैं। भट्ठे से जाने के बारे में कहने पर जान से मारने की धमकियां मालिक की ओर से दी जाती हैं।

मजदूरों की व्यथा सुनने के बाद एसडीएम ने ऊना पुलिस, लेबर ऑफिसर व नायब तहसीलदार को मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। यहां पर टीम ने मजदूरों सहित 30 सदस्यों को वहां से छुड़ाया है।

विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम, ऊना के बोल

कुछ मजदूर ईंट-भट्ठों पर बंधुआ मजदूरी को लेकर मिले हैं। प्रशासनिक टीम के माध्यम से उन्हें परिवार सहित रेस्क्यू किया है। प्रशासन मामले में सभी तथ्यों की जांच कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...