आयुर्वेदिक फार्मेसी आफिसर की बैचवाइज भर्ती के लिए पंजीकरण अनिवार्य

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आयुष विभाग में आयुर्वेदिक फार्मेसी ऑफिसर के 5 पद भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के विभिन्न वर्गों से बैचवाइज भर्ती के तहत भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बैचवाइज भर्ती के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक पद सामान्य वर्ग भूतपूर्व सैनिक आश्रित, 2 पद एससी भूतपूर्व सैनिक आश्रित, एक पद एसटी भूतपूर्व सैनिक आश्रित और एक पद ओबीसी भूतपूर्व सैनिक आश्रित से भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त संस्थान से बारहवीं पास तथा आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट का डिप्लोमा या डिग्रीधारक होना चाहिए।

जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से कहा कि वे अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय कि लिस्ट में जरूर देखें और लिस्ट में नाम न होने की सूरत में 3 मार्च तक कार्यालय की वेबसाइट ईईएमआईएस.एचपी पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा लें। उन्होंने बताया कि पात्र उम्मीदवार नजदीकी रोजगार कार्यालय में 4 मार्च तक भी अपना नाम सूची में दर्ज करवा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...