आघार पंचायत की 27 बर्षीय पूजा की संदिग्ध प्रस्तिथियो मे हुई मौत, मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप, पूजा की एक बर्षीय बच्ची नम आँखों से माँ को रही हैं ढूंढ, पुलिस ने मामला दर्ज़ कर शुरू की जांच, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।
नूरपुर – स्वर्ण राणा
आघार पंचायत की 27 बर्षीय पूजा की संदिग्ध प्रस्तिथियो मे मौत हो गई।पूजा देवी की शादी तीन बर्ष पहले आघार पंचायत के अनिल कुमार से हुई थी। पूजा की एक बर्षीय बेटी आनवी हैं जो इस समय नम आँखों से अपनी माँ को ढूंढ रही हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमाटम हेतु नूरपुर भेजा। मौके पर फोरेंसिक टीम द्वारा तथ्य जुटाए।
पूजा के पिता जर्म सिंह ने हरनोटा जरोट के रहने वाले है।उन्होंने बताया कि तीन साल पहले अपनी बेटी की शादी रोड गांव में अनिल कुमार के साथ की थी।
चार महीने बाद ही मेरी लड़की के साथ प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। हमने इनको बहुत समझाया पर लड़के की माता ने हमारे साथ बहुत बदतमीजी की।
उन्होंने मौत के जिम्मेदार पूरे ससुराल पक्ष को बताया। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरी आवाज़ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, प्रशासन तक पहुंचे और मुझे इन्साफ मिले। इन्होंने मेरी बेटी को मार दिया है।
पंचायत प्रधान के बोल
पंचायत प्रधान ममता देवी ने कहा कि सुबह सात साढ़े सात बजे मेरे पास इस लड़की का ससुर आया और मुझे कहा कि मेरी बहु (बेटे की बीबी) ने फंदा लगा लिया है। फिर हम सब परिवार इकट्ठा होकर इनके घर गए।
यह हमें लेकर छत पर गए तो देखा तो वह नीचे लेटी हुई थी।फिर जब उसे चैक किया तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। फिर हमने पुलिस को फोन किया और इसके मायके वालों को फोन किया ।
डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा के बोल
वही डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करतें हुए फोन पर बताया की मामला दर्ज़ कर छानवीन शुरू कर दी गई हैं।

