आग लगने से एक ही परिवार के सात लोग ज़िंदा जले

--Advertisement--

Image

पंजाब – भुपिंद्र सिंह राजू

पंजाब के लुधियाना जिले में एक झोपड़ी में बुधवार तड़के लगी आग में एक ही परिवार के 7 सदस्य जिंदा जल गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। वहीं सभी मृतक बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं।

लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) सुरिंदर सिंह ने बताया कि मारे गए लोग प्रवासी मजदूर थे और हादसे के समय यहां टिब्बा रोड पर नगरपालिका के कचरा ‘डंप यार्ड’ के पास स्थित अपनी झोपड़ी में सो रहे थे।

वहीं टिब्बा के थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि हादसे में एक दम्पति और उनके 5 बच्चों की मौत हो गई। उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि झोपड़ी में आग लगने की वजह का भी अभी पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...