अतिरिक्त उपायुक्त ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में नाट्य मंचन का किया शुभारंभ

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर संस्कृति सदन कांगनीधार में नाट्य मंचन आज से आरंभ हुए जो कि 13 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

आज पहले दिन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं समकालीन विषयों पर आधारित नाटकों का भव्य मंचन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न रंगमंच से जुड़ी संस्थाओं द्वारा प्रस्तुत नाट्य कृतियों में पौराणिक कथाओं, सामाजिक यथार्थ और मानवीय संवेदनाओं की प्रभावशाली अभिव्यक्ति देखने को मिली।

आकार थिएटर सोसाइटी मंडी ने ‘हन्नु हटेला से लड़की सेठ क्यों नहीं होती’ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया। इसके लेखक राजेश कुमार हैं, जबकि परिकल्पना एवं निर्देशन दीप कुमार द्वारा किया गया और जागृति कला मंच ने ‘अर्धनारीश्वर’ नाट्य प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

सोसाइटी फॉर द इम्पावरमेंट ऑफ कल्चर डवल्पमेंट मण्डी द्वारा नाटक सफेद पाला का मंचन किया गया। इस नाटक के लेखक अनिल कुमार शर्मा तथा निर्देशक वेद कुमार हैं।

आगामी 13 फरवरी तक चलने वाली इन नाट्य प्रस्तुतियों के चलते संस्कृति सदन कांगनीधार रंगमंचीय गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। विविध विषयों पर आधारित इन सशक्त प्रस्तुतियों ने दर्शकों को कला और संस्कृति से जुड़ने का विशेष अवसर प्रदान किया है।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर उपनिदेशक, सूचना एवं जन सम्पर्क मंजुला कुमारी, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी, सुरेश शर्मा, रंगकर्मी रूप उपाध्याय साहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...