Suicide : युवती और युवक ने ब्यास नदी में लगाई छलांग

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह

कुल्लू जिले में एक युवक और युवती ने ब्यास नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। अब तक इनके शव बरामद नहीं किए जा सके हैं। पुलिस ने शवों की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार बीते रोज युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की है।

युवती मनाली के एक क्षेत्र की रहने वाली है और मौहल क्षेत्र में पीजी में रह रही थी। उसके परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। लकड़ी का सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि युवती ने रामशिला पुल के ऊपर से ब्यास नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की है।

वहीं शुक्रवार को बालाबेहड़ के एक युवक ने भूतनाथ पुल के ऊपर से ब्यास नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने इन दोनों के शवों की बरामदगी के लिए सर्च ऑप्रेशन शुरू किया हुआ है। इस बात का भी पुलिस पता लगा रही है कि कहीं यह दोनों मामले आपस में जुड़े हुए तो नहीं है। एसपी गुरदेव शर्मा ने इन दोनों घटनाओं की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...