BreakingNews:पंजाबी सिंगर सिधू मुसेवाला की हत्या ,12 गोलियां लगी

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट 

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर हमले की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दो से तीन अज्ञात हमलावरों ने उनपर फायरिंग की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई है। जबकि उनके दो अन्य साथी घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिद्धू मूसेवाला पर ये हमला मानसा के जवाहरपुर गांव में हुआ है। वहीं, फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्धू मूसेवाला ने मानसा सीट से कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव में वे हार गए थे।

बीते रोज ही पंजाब की मान सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ली थी और आज उनपर ये जानलेवा हमला हो गया है।

सिद्धू मूसेवाला पंजाब के एक मशहूर सिंगर थे। उन्होंने अब तक कई हिट गाने गाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी मुख्य भूमिका निभाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...