स्‍कूल प्रधानाचार्य ने नाबालिग छात्रा काे कार में लिफ्ट देकर की छेड़छाड़, गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

रिकांगपिओ – एसपी क्यूलो माथास

किन्नौर जिला के भावानगर स्थित प्रोजेक्ट स्कूल के प्रधानाचार्य को नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार देर रात एक बजे गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को उसे रिकांगपिओ कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने आरोपित को सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

मामले की जांच कर रहे एसडीपीओ भावानगर राजू ने बताया कि छात्रा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि शुक्रवार शाम जब वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी तो रास्ते में स्कूल प्रधानाचार्य ने उसे अपनी गाड़ी में लिफ्ट दी।

इस दौरान गाड़ी में ही उससे अश्लील हरकतें की। छात्रा ने यह सारा घटनाक्रम घर जाकर बहन को बताया था। छात्रा के स्‍वजन ने इसके बाद पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। कोर्ट ने आरोपित को सोमवार तक रिमांड पर भेजा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...