चार बेसहारा पशुओं को पकड़कर पहुंचाया गौशाला

--Advertisement--

Image

जून में पकड़े 91 पशु, उप-निदेशक डॉ. जय सिंह सेन बोले, विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा

ऊना, 7 जुलाई – अमित शर्मा 

ऊना शहर में घूम रहे चार बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गौशालाओं में पहुंचाया गया है। यह जानकारी देते हुए उप-निदेशक डॉ. जय सिंह सेन ने कहा कि विभाग ने आज शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान छेड़ा तथा अब अगले दो दिन बंगाणा उपमंडल के रायपुर मैदान व मंदली से बेसहारा पशुओं को हटाया जाएगा।

इसके बाद पशु पालन विभाग गगरेट उपमंडल में भी इसी प्रकार का अभियान छेड़ेगा। उन्होंने बताया कि जून माह में हरोली उपमंडल के तहत बीत क्षेत्र से 91 बेसहारा गौवंश को पकड़ कर बाथड़ी सहित जिला ऊना की विभिन्न गौशालाओं में पहुंचाया गया था.

तथा इससे पहले चिंतपूर्णी क्षेत्र में लगभग तीन माह पूर्व इसी प्रकार का अभियान छेड़ा गया था, जिसमें करीब 200 बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया था और उन्हें कटौहड़ कलां गौशाला सहित अन्य गौशालाओं में आश्रेय प्रदान किया गया है।

डॉ. सेन ने कहा कि विभाग का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और पशु पालन विभाग सड़कों को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लिए प्रयासरत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...