हरिद्वार जा रही HRTC बस में चरस ले जा रहा युवक काबू

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर कैंची मोड़ के समीप पुलिस ने मणिकर्ण से हरिद्वार जा रही एक बस में सवार हरियाणा के युवक से 117.34 ग्राम चरस बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने मंगलवार रात को नाका लगाया हुआ था और गाड़ियों की चैकिंग कर रही थी।

पुलिस टीम ने इसी दौरान मणिकर्ण से हरिद्वार जा रही (HP 18B-6647) बस को रोका और चैकिंग करने लगे तो पुलिस को देखकर बस में 30 नंबर पर बैठा 21 वर्षीय प्रिंस घबरा गया।

जिसे देखकर पुलिस को उसकी गतिविधियों पर शक हो गया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो प्रिंस अपनी दाहिनी टांग के पास रखे बैग को छिपाने लगा। पुलिस ने जब उसे चैक किया तो उसमें 117.34 ग्राम चरस बरामद हुई।

वहीं युवक की पहचान हरियाणा सोनीपत जिला के शिव कॉलोनी दयोड़ रोड़ निवासी 21 वर्षीय प्रिंस पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है। उधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी राजकुमार ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...