चक्की खड्ड में व्‍यक्ति का शव बरामद, नहीं हो सकी शिनाख्‍त

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

पुलिस चौकी ढांगू के तहत ढांगू माजरा रोड पर लगे टोल बैरियर से कुछ दूरी पर चक्की खड्ड में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है।

ढांगू में चक्की खड्ड में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद थाना प्रभारी डमटाल हरीश गुलेरिया टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और मौके से साक्ष्य जुटाए व शव को अपने कब्जे में लिया। संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव की शिनाख्‍त नहीं हो सकी है।पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

वहीं, डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि ढांगू चौकी के तहत एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। इस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया गया है। ढांगू पुलिस चौकी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह शव किसका है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस बारे में सूचना आस पास व जिला के थानों को भी दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...