टेस्ट में कम अंक आने पर मां ने डांटा तो नदी में कूद गई बेटी

--Advertisement--

Image

कुल्लू-आदित्य

गणित के आनलाइन टेस्ट में कम अंक आने पर मां की डांट से आहत बेटी पार्वती नदी में कूद गई। वह नौवीं कक्षा में पढ़ती है। बेटी के इस कदम से स्वजन सदमे में हैं। मामला कुल्लू जिले के भुंतर क्षेत्र का है। छात्रा का मंगलवार को गणित विषय का आनलाइन टेस्ट हुआ था। टेस्ट में उसके अंक कम आए थे। मां को जब यह बात पता चली तो कम अंक आने पर डांट लगा दी। इससे आहत होकर छात्रा दोपहर बाद घर से बाजार जाने के बहाने निकली और हाथीथान में पार्वती नदी में कूद गई।

भुंतर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान चलाया लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उसके पानी के तेज बहाव में बहने की आशंका जताई जा रही है। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि छात्रा की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...