चिंतपूर्णी मंदिर जा रहे बाइक सवार श्रद्धालु को टिप्‍पर चालक ने कुचला

--Advertisement--

Image

चिंतपूर्णी, अमित शर्मा 

सिद्ध चलेहड़ में टिप्पर की टक्कर लगने से माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को जा रहे एक बाइक सवार श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हादसे में मौत का शिकार हुआ 32 वर्षीय पिंटू पुत्र मागू निवासी नापगा उत्तर प्रदेश व हादसे में घायल 55 वर्षीय अश्वनी कुमार उजागर सिंह निवासी वरिंग जंजघर थाना रामामंदी जालंधर कैंट पंजाब का रहने वाला है।

वहीं हादसे की सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने घटनास्थल का निरिक्षण करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार व पिंटू शनिवार शाम को माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए जालंधर से निकले थे। रात करीब पौने 11 बजे सिद्ध चलेहड़ पहुंचने पर पीछे से मुबारिकपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टिप्पर की टक्कर लगने से बाइक चला रहा अश्वनी कुमार सड़क के किनारे बनी नाली में गिर गया व उसके पीछे बैठा पिंटू सड़क की तरफ गिरा और टिप्पर के पिछले टायर के नीचे आकर बुरी तरह से कुचले जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की बाद आरोपित चालक टिप्पर सहित मौके से फरार हो गया।

उधर, डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने हादसे में घायल व्यक्ति के बयान लेने के बाद हादसे में शामिल आरोपित टिप्पर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय ऊना भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...