स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप से शरारती तत्व ने चुरा लिए लड़कियों के नंबर, साइबर सेल को दी शिकायत

--Advertisement--

Image

परेशान होकर छात्राओं ने इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन से की। स्कूल प्रशासन ने उक्त शरारती तत्व को पकड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन जब स्कूल प्रशासन इसमें सफल न हो पाया तो मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी दौलतपुर चौक में दी। 

ऊना, अमित शर्मा

 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के दौलतपुर चौक क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की ऑनलाइन पढ़ाई के माहौल को एक शरारती तत्व की ओर से बिगाड़ने का मामला सामने आया है। इससे छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक वर्ग भी परेशान थे।

 

मामला पुलिस तक पहुंच गया है। बताया जा रहा कि शरारती तत्व ने फेक आईडी बनाकर स्कूल के एक कक्षा के व्हाट्सएप ग्रुप से छात्राओं के नंबर चुरा लिए। इसके बाद शरारती तत्व ने स्कूल की ही अध्यापिका की फोटो लगाकर लड़कियों को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मेसेज भेजने शुरू कर दिए।

परेशान होकर छात्राओं ने इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन से की। स्कूल प्रशासन ने उक्त शरारती तत्व को पकड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन जब स्कूल प्रशासन इसमें सफल न हो पाया तो मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी दौलतपुर चौक में दी।

 

उधर, स्कूल प्रधानाचार्य ने बताया कि उक्त शरारती तत्व फेक फोटो लगाकर छात्राओं को परेशान कर रहा था। उधर, डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने बताया कि उक्त मामले की एक शिकायत स्कूल प्रशासन ने दौलतपुर पुलिस चौकी में दी है। मामले को साइबर क्राइम सेल को भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...