धर्मशाला अस्‍पताल में बढ़ने लगी ओपीडी, दोपहर तक 350 मरीजों का पंजीकरण, इन विशेषज्ञों की मिल रही सेवाएं

--Advertisement--

Image

धर्मशाला चिकित्सालय में ओपीडी बढ़ने लगी है। दोपहर एक बजे तक क्षेत्रीय चिकित्सालय में 350 मरीज अपना पंजीकरण करवा चुके थे। क्षेत्रीय चिकित्सालय को कोविड अस्पताल बनाया गया था। कोविड मामले कुछ कम होने पर फिर से यह अस्पताल सामान्य मरीजों के लिए पांच ओपीडी के साथ खुला।

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

क्षेत्रीय चिकित्सालय धर्मशाला में ओपीडी बढ़ने लगी है। दोपहर एक बजे तक क्षेत्रीय चिकित्सालय में 350 मरीज अपना पंजीकरण करवा चुके थे। क्षेत्रीय चिकित्सालय को कोविड अस्पताल बनाया गया था।

कोविड मामले कुछ कम होने पर फिर से यह अस्पताल सामान्य मरीजों के लिए पांच ओपीडी के साथ खुला। जिसमें मेडिसन, नेत्र, बाल व महिला रोग सहित सामान्य ओपीडी को शुरू किया गया।

अब डीनोटिफाइ होने के बाद मंगलवार से सभी ओपीडी मरीजों के लिए शुरू की है। जिसमें मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मरीज को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल रहा है।

पूरे अस्पताल को सैनिटाइज किया गया है और ओपीडी को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। चिकित्सक ओपीडी में मौजूद रहकर मरीजों को उपचार दे रहे हैं। पहले के मुकाबले अब धीरे-धीरे ओपीडी में इजाफा होने लगा है। शुरू में दो सौ से तीन सौ तक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे थे।

लेकिन सभी ओपीडी खुलने के साथ ही धर्मशाला क्षेत्रीय चिकित्सालय में एक बजे तक साढ़े तीन सौ मरीज अपना पंजीकरण करवा चुके थे। ऐसे में पांच सौ के करीब ओपीडी की उम्मीद है।

वहीं, चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश गुलेरी ने बताया कि अस्पताल व ओपीडी को सैनिटाइज करवाया गया है। पांच ओपीडी पहले ही शुरू कर दी थी अब अन्य ओपीडी चालू हो जाने से मरीजों को उपचार में सुविधा होगी।

अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाओं को जुटाया जा रहा है। मरीजों को अस्‍पताल में विशेषज्ञ चिकित्‍सकों की सेवाएं मिलने शुरू हो गई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...