चर्चा का विषय बना ये बकरा, उम्र और वजन जानकर रह जाएंगे हैरान

--Advertisement--

Image

इंदौरा, व्यूरो

कांगड़ा जिले के इंदौरा विस क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भलाख में जीत सिंह पठानियां द्वारा पाला गया एक बकरा जोकि मात्र एक वर्ष दो माह में ही 115 किलोग्राम का हो गया है जोकि हैरत का विषय है। सामान्यता इतने समय मे बिरला बकरा ही 100 किलाेग्राम तक पहुंच पाता है।

इस बारे जब भलाख गांव के जीत सिंह पठानियां से पूछा तो उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व उनके घर के समीप सड़क पर कुछ दिनों तक ये आवारा मेमना घूम रहा था तो जब नजदीक के लोगों से पूछा तो इस मेमने का कोई भी मालिक सामने न आने पर उन्होंने इसे पाल लिया और सामान्य ही चारा खिलाया।

 

बकरे का इतनी जल्दी भारी-भरकम होना क्षेत्र में चर्चा का विषय है। लोग इसे देखने आते हैं किंतु ये बहुत हिंसक है, अपने नजदीक किसी को भी फटकने तक नहीं देता है।

जीत पठानियां ने बताया कि कई ग्राहक आते रहते हैं किंतु अभी इसे बेचने का कोई इरादा नहीं है। उनका कहना है कि बकरीद को जब श्रीनगर से ग्राहक आते हैं तो अच्छा दाम मिल जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...