अलर्ट: पौंग झील से पानी छोड़ने की तैयारी, व्‍यास में बढ़ेगा जलस्‍तर, प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क

--Advertisement--

Image

मनु पाल :- नगरोटा सूरियां

प्रशासन ने पौंग झील से पानी छोड़ने की तैयारी कर ली गई है। किसी भी वक्त पौंग झील से पानी छोड़ा जा सकता है। इसलिए इंदौरा के उपमंडलाधिकारी नागरिक सोमिल गौतम ने सभी पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान, पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों, ग्राम रोजगार सेवकों व कनिष्ठ अभियंताओं से आग्रह किया है कि अपने अपने सर्कल में अपने स्रोतों से लोगों को संदेश दें कि आज दरिया के आसपास न जाएं।

 

एसडीएम ने आगाह किया है कि आज ही पानी छोड़ने की संभावना है इसलिए सभी से आग्रह है कि कोई भी दरिया के आसपास न जाए। इस आदेश को अति आवश्यक समझा जाए और दरिया में जाने से परहेज किया जाए, ताकि किसी तरह के नुकसान से बचा जा सके।

बता दे कि इससे पहले भी पौंग झील का पानी छोड़ने पर मंड में आई बाढ़ के कारण एक चरवाहा अपनी भेड़ बकरियों के साथ पानी में फंस गया था। जिसे अन्य चरवाहों ने गांव वालों व प्रशासन की मदद से सुरक्षित निकाला था। प्रशासन व गांव के लोगों ने चरवाहे व उसकी करीब चार-पांच सौ भेड़ों को पानी से सुरक्षित निकाला गया था।

यह ऑपरेशन देर रात तक चलता रहा था, लेकिन इसमें ग्रामीणों व प्रशासन को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था, ऐसे में प्रशासन ने सभी को खतरे से बचाने के लिए पहले ही आगाह कर दिया है, ताकि किसी तरह का कोई नुकसान न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...