ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास, शोर मचाने पर भागे शातिर

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

पुलिस थाना पतलीकूहल के तहत आने वाले दवाड़ा में बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक में शातिरों ने चोरी का प्रयास किया। शातिर चोरी करने के लिए अपने साथ बेल्डिंग सेट व औजार लेकर पहुंचे थे। लेकिन एक स्थानीय निवासी के शोर मचाने के बाद शातिर मौके से भाग गए। इस दौरान शातिरों ने शोर मचाने वाले व्यक्ति पर भी हमला किया। जिससे उसके बाजू में चोट आई है। बैंक में चोरी करने वाले कितने लोग थे। इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

मामला बुधवार सुबह करीब चार बजे का है। जब स्थानीय निवासी हरी सिंह ठाकुर रोजाना की तरह सुबह की सैर के लिए दवाड़ा में सड़क पर निकले। इस दौरान उन्होंने देखा कि कुछ लोग बैंक में चोरी का प्रयास कर रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया। शोर मचाने पर चोर मौके से भागे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों के बयान लिए।

पुलिस अधीक्षक गौरव ने कहा कि ग्रामीण बैंक में करीब दस लाख का कैश था। जिसे यह शातिर चोरी करने वाले थे। उन्होंने कहा कि शातिरों की धरपकड़ के लिए पुलिस जुट गई है। जल्द ही बैंक में चोरी का प्रयास करने वाले शातिर पुलिस के शिकंजे में होंगे। बहरहाल बैंक में चोरी के प्रयास के बाद स्थानीय लोगों में दशहत का माहौल है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...