द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत मैं बीबीए बीसीए विभाग की ओर से दो दिवसीय सेमिनार का समापन

--Advertisement--

Image

रैत, नितिश पठानियां

 

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत मैं बीबीए बीसीए विभाग की ओर से ‘समर्थ एक्सप्लोरिंग यूथ टैलेंट एंड एंपावरमेंट’ थीम पर वर्चुअल माध्यम से दो दिवसीय सेमिनार का समापन किया गया। सेमिनार के दूसरे दिन डॉ पुनीत सूद (डायरेक्टर एन-आई-एफ-टी केरला) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत मंत्रोच्चारण एवं दीप प्रज्वलन से की गई। इसके बाद तकनीकी सत्र के प्रतिभागियों द्वारा अपने विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। सहायक प्रोफेसर मुकेश शर्मा एवं राजेश राणा ने प्रतिभागियों के शोध पत्रों पर विचार प्रकट किए। महाविद्यालय के कार्यकारिणी निदेशक डॉ बी. एस पठानियां ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और सेमिनार में अपना महत्वपूर्ण समय देने के लिए धन्यवाद किया।

 

मुख्यअतिथि डॉ पुनीत सूद ने दो दिवसीय वर्चुअल सेमिनार के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेमिनार एवं शोध पत्र विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाते हैं एवं उन्हें नई तकनीकों का प्रयोग अपनी शिक्षा में करने में सहायक होते हैं ‌

 

इसके बाद तकनीकी सत्र के पहले दिन के प्रतिभागियों द्वारा अपने विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इस ऑनलाइन सेमिनार में महाविद्यालय के बीबीए बीसीए विभाग के समस्त विद्यार्थी जुड़े। इस ओनलाइन सेमिनार में बीबीए बीसीए के समस्त बच्चे जुड़े एवं 50 प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

सेमिनार के पहले दिन के रिसोर्स पर्सन डॉ सतीश सूद (राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला) दूसरे दिन भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्रबंधन निर्देशक जी.एस. पठानियां, कार्यकारिणी निदेशक डॉ बी. एस. पठानिया, प्रधानाचार्य डॉ बी.एस बाघ, डॉ प्रवीण शर्मा, एवं डॉ अश्विनी कुमार ने मुख्यातिथि का धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, सबूत मिटाने की साजिश; दोस्तों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बरोटीवाला क्षेत्र में सड़क किनारे...

तलवारें लेकर घर में घुसे 15 हमलावर, औरतों को भी नहीं बख्शा, खिड़कियां-गाड़ियां सब चकनाचूर

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के औद्योगिक शहर पांवटा साहिब का देवी...

हिमकेयर योजना बंद करेगी सुक्खू सरकार, 1000 करोड़ घोटाले का दावा; विजिलेंस जांच के आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान...

भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर में युवक-युवती की मौत, कार के उड़े परखच्चे

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरूवार सुबह...