ब्रेकिंग न्यूज़: 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान

--Advertisement--

Image

कुल्लू,आदित्य

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि  स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सीएम जयराम ने कुल्लू में लोगों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। कहा कि अभी प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही पर पाबंदी नहीं लगाई जाएगी। सीएम ने कहा कि सरकारी आवास से स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड ड्यूटी में समस्या नहीं होगी।

कोविड को लेकर सरकार 5-6 दिन में समीक्षा बैठक करेगी। उसके बाद सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। सीएम ने कहा कि टीकाकरण के साथ कोरोना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि कुल्लू अस्पताल में खाली चल रहे विशेषज्ञों के पदों को प्रदेश सरकार प्राथमिकता के साथ भरेगी। एक दिवसीय दौरे के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरुवार सुबह कुल्लू पहुंचे हैं। ढालपुर के ऐतिहासिक मैदान में मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उतरे।

इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के आवासीय भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही अधिकारियों के साथ जिला में कोरोना के साथ अन्य प्रशासनिक मामलों की समीक्षा भी की। नग्गर के समीप घुड़दौड़ का भी दौरा किया। मुख्यमंत्री ने घुड़दौड़ में आध्यत्मिक गुरु सुधांशु महाराज का आशीर्वाद भी लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...