एचपीयू का कारनामा, 100 में से दे दिए 103 अंक

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के परीक्षा परिणाम पर सवाल खड़े हो गए हैं। बिलासपुर कॉलेज में बीवॉक रिटेल मैनेजमेंट अंतिम वर्ष के एक छात्र को एनवायरमेंटल साइंस के पेपर में 100 में से 103 अंक मिले हैं। पेपर 100 अंकों का होने के बावजूद मार्कशीट पर 103 अंक दर्शाए गए हैं। पेपर केवल 100 अंक का था। इसमें 70 अंक की थियोरी और 30 अंक की इंटरनल असेसमेंट थी। कोविड के चलते असेसमेंट के अंक भी पेपर में ही जोड़ दिए गए थे। एचपीयू द्वारा नवंबर के अंतिम हफ्ते में बीवॉक का परिणाम जारी किया गया है।

छात्र ने कहा कि पहले यह पेपर 70 अंक का था। लेकिन कोरोनाकाल के दौरान इस पेपर को 100 अंकों का कर दिया गया था। परिणाम देखकर हैरान छात्र अब असमंजस में है। बीवॉक के पोर्टल में पहले भी कई खामियां पाई गई हैं, जिसके बारे में कई बार छात्रों ने शिकायतें भी की हैं। वहीं, डिग़्री कॉलेज बिलासपुर के प्राचार्य रामकृष्ण ने कहा कि अभी उनके पास इसके बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि इस बारे में एचपीयू को अवगत करवाया जाएगा और जो गलती हुई होगी, उसे दुरुस्त करवाया जाएगा।

थ्योरी की परीक्षा कुल 70 अंकों की है। मूल्यांकन भी इसी से किया है। फार्मूला लगाते कंप्यूटर से कैलकुट करने के दौरान गड़बड़ी हुई होगी। एचपीयू इस गलती को सुधारेगा।- डॉ. जेएस नेगी, एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...