Home शिक्षा हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

1114

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों के तबादले किए हैं, जानिए किस प्रिंसिपल को कौन सा नया स्टेशन मिला और कहां हुई नई तैनाती।

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने स्कूलों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानाचार्यों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत स्कूल कैडर के 24 प्रधानाचार्यों के तबादले और नई जगहों पर तैनाती के आदेश दिए गए हैं।

इन आदेशों से प्रदेश के कई जिलों के सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारियां बदलेंगी, वहीं कुछ प्रधानाचार्यों को रिक्त पदों के विरुद्ध तैनाती दी गई है, जबकि कुछ के तबादले आपसी स्थानांतरण के आधार पर किए गए हैं।

वहीं, एक प्रधानाचार्य की पहले जारी की गई पोस्टिंग के आदेश रद्द कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग की अधिसूचना के अनुसार प्रधानाचार्यों को नई तैनाती वाले स्थान पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही उन्हें उचित माध्यम से शिक्षा विभाग को अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट भेजनी होगी। यह अधिसूचना शिक्षा सचिव राकेश कंवर के आदेशों के तहत जारी की गई है। विभाग ने सभी संबंधित प्रधानाचार्यों को नई तैनाती पर कार्यभार संभालकर ज्वाइनिंग रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

इन प्रधानाचार्यों के हुए तबादले

  • प्रशांत कुमार को जीएसएसएस बगैन (शिमला) से जीएसएसएस लोअर हरेटा (हमीरपुर) भेजा गया है।
  • इसी तरह से त्रिलोक चंद को जीएसएसएस लोअर हरेटा (हमीरपुर) से जीएसएसएस जिभी (कुल्लू) में तैनाती दी गई है।
  • नवीन भंडारी को जीएसएसएस मंडल (कांगड़ा) से जीएसएसएस टंग नरवाणा (कांगड़ा) भेजा गया है।
  • भानु कटोच को जीएसएसएस टंग नरवाणा (कांगड़ा) से जीएसएसएस मंडल (कांगड़ा) में तैनात किया गया है।
  • कृष्णा कुमारी राणा को जीएसएसएस कसौली (सोलन) से जीएसएसएस राजहाना (शिमला) भेजा गया है।
  • डॉ. तनु ठाकुर को निदेशालय स्कूल शिक्षा शिमला से परिवहन निदेशालय के रोड सेफ्टी सेल में उपनिदेशक के पद पर तैनाती दी गई है।
  • राजेश कश्यप को जीएसएसएस गड़ाकुफरी (शिमला) में प्रस्तावित तैनाती के स्थान पर निदेशालय स्कूल शिक्षा शिमला में उपनिदेशक के पद पर तैनात किया गया है।
  • मीना उप्पल को जीएसएसएस छतराड़ी (चंबा) से जीएसएसएस भूमती (सोलन) भेजा गया है।
  • करण सिंह को जीएसएसएस टिप्पर (हमीरपुर) में तैनाती दी गई है।
  • संजय कुमार को जीएसएसएस टिप्पर (हमीरपुर) से जीएसएसएस कुनग्रत (ऊना) भेजा गया है।
  • राजेश हमदर्द को जीएसएसएस झिराली (हमीरपुर) में तैनात किया गया है।
  • आनंद किशोर को जीएसएसएस झिराली (हमीरपुर) से जीएसएसएस धर्मेहर (मंडी) भेजा गया है।
  • अंजली कंवर की जीएसएसएस नबाही (मंडी) में प्रस्तावित पोस्टिंग के आदेश रद्द कर दिए गए हैं।
  • अविनाश कुमार को जीएसएसएस नबाही (मंडी) से जीएसएसएस चाल-का-दोरा (मंडी) में तैनाती दी गई है।
  • स्वरूप चंद को जीएसएसएस सनाही (हमीरपुर) से जीजीएचएसएस नादौन (हमीरपुर) भेजा गया है।
  • विजय कुमार को जीयूएसएसएस अमनी (कांगड़ा) से जीएसएसएस गल्र्स जवाली (कांगड़ा) में तैनात किया गया है।
  • रामपाल शर्मा को जीएसएसएस सारी (कुल्लू) से जीएसएसएस नांग ठाकुर (बिलासपुर) भेजा गया है।
  • वीणा देवी को डीडीएसई हमीरपुर से जीएसएसएस सनाही (हमीरपुर) में तैनाती दी गई है।
  • राजरानी को वाईएमजीएसएसएस भुम्पल (हमीरपुर) से जीएसएसएस छतराड़ी (चंबा) भेजा गया है।
  • विजय कुमार को डीडीएसई हमीरपुर से वाईएमजीएसएसएस भुम्पल (हमीरपुर) में तैनात किया गया है।
  • सुरजीत सिंह को डीडीएसई हमीरपुर से जीएसएसएस बुधान (ऊना) भेजा गया है।
  • प्रदीप कुमार को जीएसएसएस दिउरी खरहान (सिरमौर) से जीएसएसएस तलयाणा (बिलासपुर) भेजा गया है।
  • संतोष कुमारी को जीएसएसएस तलयाणा (बिलासपुर) से जीएसएसएस दिउरी खरहान (सिरमौर) में तैनाती दी गई है।
  • संजीव कुमार को जीएसएसएस नांग ठाकुर (बिलासपुर) से जीएसएसएस ग्वाल-मुथानी (बिलासपुर) भेजा गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here