Home अपराध हिमाचल: कॉलेज के WhatsApp ग्रुप में शेयर किए छात्रा के आपत्तिजनक वीडियो,...

हिमाचल: कॉलेज के WhatsApp ग्रुप में शेयर किए छात्रा के आपत्तिजनक वीडियो, मचा हड़कंप

1114

हिमाचल प्रदेश के एक कॉलेज के WhatsApp ग्रुप में छात्रा के आपत्तिजनक वीडियो शेयर किए जाने का मामला सामने आया है, मामले को लेकर आगे की जानकारी और संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आने का इंतजार है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुंदरनगर क्षेत्र में एक युवती के आपत्तिजनक वीडियो कथित तौर पर उसकी सहमति के बिना कॉलेज के इंटरनेट मीडिया समूहों में प्रसारित कर दिए। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपनी बेटी के मोबाइल फोन पर उसके आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होने की जानकारी मिली। आरोप है कि सुंदरनगर क्षेत्र के एक युवक ने युवती की सहमति के बिना ये वीडियो कॉलेज समूहों में साझा किए।

पिता ने यह भी आरोप लगाया कि 24 अक्टूबर की रात करीब दो बजे युवक के चचेरे भाई ने युवती को इस बारे में किसी को बताने या पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं युवती के पिता ने आरोपित युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कॉलेज के ग्रुप में वीडियो वायरल होने के कारण युवती मानसिक तनाव में बताई जा रही है।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के बोल

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपों की जांच जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here