श्री कुमार मेडिकल स्टोर मर्डर केस: चंडीगढ़ में आरोपियों का एनकाउंटर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बीती 13 जून को यहां सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास हत्याकांड के आरोपियों के साथ गुरुवार सुबह चंडीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ होने की सूचना है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार कर चंडीगढ़ लाए जा रहे दोनों आरोपियों ने रास्ते में भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 के श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में पांच दिन बाद चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल और जम्मू पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में जम्मू के जंगलों में छिपे दो शूटरों को गिरफ्तार किया गया है।

कैशियर जानकी दास की हत्या में गिरफ्तार तीन आरोपियों को जम्मू से चंडीगढ़ लाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने रास्ते में भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लग गई, जबकि तीसरे आरोपी को भी मौके पर काबू कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 5 से 5:30 बजे के बीच सेक्टर-25 के जंगली क्षेत्र के पास हुई। बताया जा रहा है कि आरोपियों को जम्मू से गिरफ्तार कर चंडीगढ़ लेकर आ रही पुलिस टीम की गाड़ी रास्ते में पेड़ से टकरा गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वाहन चालक कई दिनों से लगातार ड्यूटी पर होने के कारण झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया। सूत्रों के अनुसार, हादसे के बाद गाड़ी में मौजूद दोनों आरोपियों ने मौके का फायदा उठाते हुए एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और भागने का प्रयास किया।

इस दौरान आरोपियों द्वारा पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए है। आरोपी सन्नी मेहरा को दो गोलियां और दूसरे आरोपी आर्यन को एक गोली लगी, जो टांगों में लगी हैं।

दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस वाहन के चालक को भी गर्दन में चोट आने की सूचना है। फिलहाल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही हैं। घटना से जुड़े तथ्यों और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर - नितिश पठानियां विद्युत उपमंडल शाहपुर के सहायक अभियंता...