Home अपराध TV जगत में मातम, कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री संचिता उगले ने की...

TV जगत में मातम, कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या

1130

हिमखबर डेस्क

टीवी जगत में उस वक्त मातम छा गया, जब यह खबर सामने आई की कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री संचिता उगले ने आत्महत्या कर ली है। महज 30 साल की उम्र में संचिता ने मौत को गले लगाया है।

संचिता ने सुसाइड क्यों किया अभी कोई वजह पता नहीं चल पाई है। खबर सुनते ही फैंस और सेलेब्स के होश उड़ गए हैं। संचिता ने साजन घर, कुमकुम भाग्य, वागले की दुनिया और दिलवाली दूल्हा ले जाएगी जैसे शोज में काम किया था।

संचिता ने शो कुमकुम भाग्य में दीया टंडन का रोल कर घर-घर में पहचान बनाई थी। संचिता टीवी और फिल्मों,दोनों में अपने किरदारों के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म छावा में काम किया था।

हैरान करने वाली बात यह है कि 14 जून को ही फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी। मौत से 19 घंटे पहले एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वो हंसती और चहकती हुई दिखी थीं।