चिट्टा तस्करी का मेन सप्लायर विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी का मेन डिस्ट्रीब्यूटर विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू गिरफ्तार को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। शिमला पुलिस की टीम ने नेपाल पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है।

इसका खुलासा एएसपी शिमला एएसपी अभिषेक ने शिमला में आयोजित प्रैस वार्ता के दौरान किया है। उन्होंने कहा कि शिमला पुलिस द्वारा जिला भर में नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक और संगठित अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत न केवल आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है, बल्कि नशे के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए उनकी सप्लाई चेन, बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण भी किया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना रोहड़ू में मुकदमा नंबर 5/26 दिनांक 2 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया था। इस मामले में मेहंदली पुल (रोहड़ू) के पास पंजाब निवासी दो युवकों जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह को 83 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जांच टीम द्वारा आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन की बारीकी से जांच की गई।

एएसपी अभिषेक ने बताया कि इस विश्लेषण में सामने आया कि इस अवैध कारोबार में अन्य लोग भी शामिल हैं। इसके आधार पर 10 फरवरी 2026 को थाना रोहड़ू पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जिसमें आशीष चौहान (24 वर्ष) निवासी खशधार, चिडग़ांव, नवीन शिट्टा (31 वर्ष) निवासी गोक्सवारी, चिडग़ांव, दीवान चंद (39 वर्ष) निवासी सुंधा, चिडग़ांव इन सभी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें खुलासा हुआ कि जशनदीप रोहड़ू- चिडग़ांव सहित जिला शिमला के कई क्षेत्रों में चिट्टा सप्लाई करता था।

एएसपी अभिषेक ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि चिडग़ांव निवासी विजेंद्र सिंह उर्फ छोट्टू इस नेटवर्क का मुख्य डिस्ट्रीब्यूटर था। वह जशनदीप से चिट्टा खरीदकर स्थानीय युवाओं को अपने साथियों के माध्यम से बेचता था और इस तरह युवाओं को नशे के जाल में फंसा रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि एक फरवरी 2026 को जशनदीप पंजाब के मोगा से करीब 120 ग्राम चिट्टा रोहड़ू लाया था, जिसमें से लगभग 37 ग्राम विजेंद्र को बेचा गया था।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए विजेंद्र उर्फ छोट्टू कुछ समय पहले क्षेत्र से फरार होकर नेपाल चला गया था। लेकिन 13 फरवरी 2026 को थाना रोहड़ू की टीम ने गहन जांच, टेक्निकल सर्विलांस और उत्तराखंड व नेपाल पुलिस के सहयोग से 48 घंटे के विशेष ऑपरेशन के तहत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बनवासा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू (35 वर्ष) पुत्र पदम सैंन, निवासी गांव सुंधा भौंडा, तहसील व डाकघर चिडग़ांव, जिला शिमला के रूप में हुई है।

एएसपी अभिषेक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चिडग़ांव और रोहडू पुलिस थाना में एनडीपीएस के तीन मामले दर्ज हैं। इन तीनों मामलों में 63 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा मुकदमे की जांच हर पहलू से की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

शिमला पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 48 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 94 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिक्षकों की फेस बेस्ड बायोमीट्रिक मशीन से लगेगी हाजिरी, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

शिमला - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने...

मुख्यमंत्री ने पच्छाद में 32 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए

सिरमौर - नरेश कुमार राधे  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...