पर्यावरण अधिकारी के रूप में चयन, शाहपुर क्षेत्र की बेटी ने बढ़ाया मान 

--Advertisement--

पर्यावरण अधिकारी के रूप में चयन, शाहपुर क्षेत्र की बेटी ने बढ़ाया मान 

 शाहपुर – कोहली 

कांगड़ा ज़िले के शाहपुर क्षेत्र की बेटी डॉ. प्रतिभा जरियाल ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर पर्यावरण अधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

उनकी प्रथम नियुक्ति कांगड़ा ज़िला के अंतर्गत डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, धर्मशाला में बतौर पर्यावरण अधिकारी (प्रशिक्षु) के रूप में हुई है।

डॉ. प्रतिभा जरियाल ने अपनी दसवीं कक्षा की पढ़ाई ज्ञान अर्पण पब्लिक स्कूल, शाहपुर से की है, जबकि प्लस टू की शिक्षा जीएबी पब्लिक स्कूल, कांगड़ा से प्राप्त की।

इसके पश्चात उन्होंने बी.एससी. मेडिकल की पढ़ाई राजकीय डिग्री कॉलेज, धर्मशाला से पूर्ण की। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने एम.एस.सी. बॉटनी एवं पीएचडी बॉटनी की उपाधि पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से प्राप्त की।

उन्होंने सीएसआईआर–यूजीसी NET–JRF की संयुक्त परीक्षा अपने पहले हीं प्रयास मैं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने लगभग चार माह तक असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में डिग्री कॉलेज, मोहाली में अध्यापन कार्य भी किया।

उनके कई शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं, जो उनके शोध कार्य की गुणवत्ता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शाते हैं।

शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध कार्य एवं शिक्षण अनुभव के उपरांत उनका चयन पर्यावरण अधिकारी (प्रशिक्षु) के रूप में हुआ है, जो उनकी मेहनत, लगन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण का परिणाम है।

डॉ. प्रतिभा जरियाल के पिता जयचंद जरियाल हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से जेई पद से सेवानिवृत्त हैं। माता श्रीमती पुष्पा जरियाल गृहिणी हैं तथा वर्तमान में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 से मनोनीत पार्षद हैं।

उनके भाई रोहित जरियाल आई टी सेक्टर मैं एवं भाभी शाइना कपूर जरियाल एमकॉम,(लेक्चरार कॉमर्स) के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

डॉ. प्रतिभा जरियाल की यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ शाहपुर और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है। उनकी सफलता पर परिवारजनों, शिक्षकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके परिवार को व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिक्षकों की फेस बेस्ड बायोमीट्रिक मशीन से लगेगी हाजिरी, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

शिमला - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने...

चिट्टा तस्करी का मेन सप्लायर विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

शिमला - नितिश पठानियां  शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी का...

मुख्यमंत्री ने पच्छाद में 32 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए

सिरमौर - नरेश कुमार राधे  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...