स्कूल गई छात्रा को डरा धमकाकर मेले में ले गया युवक, फिर की अश्लील हरकत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पर एक युवक नौवीं कक्षा की छात्रा को जबरन कैफे में ले गया और फिर उसके साथ अश्लील हरकत की। घटना के बाद छात्रा मानसिक तनाव में है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

कैफे में ले जाकर की अश्लील हरकत

पीड़िता की मां के अनुसार, बच्ची रोज की तरह स्कूल गई हुई थी। शाम को घर लौटने पर उसका व्यवहार बदला हुआ और डरा-सहमा नजर आया। जब मां ने उससे पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई।

छात्रा ने बताया कि एक युवक उसे डरा-धमकाकर नादौन मेले में ले गया और वहां एक कैफे में बैठाया। इसके बाद छात्रा के साथ अनुचित शारीरिक व्यवहार किया, जिससे उसे मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

छात्रा के व्यवहार में आए बदलाव को देखते हुए परिजन उसे स्कूल लेकर गए, जहां प्रधानाचार्य की मौजूदगी में उससे बातचीत की गई। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

मामला दर्ज

नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस थाना बड़सर में मामला दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस जांच को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ आगे बढ़ा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...