नहीं रहे कारगिल युद्ध के हीरो प्रमोद सिंह

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके नगरोटा बगवां के ठानपुरी गांव के 62 वर्षीय पूर्व सैनिक प्रमोद सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन के बाद पैतृक गांव स्थित मोक्ष धाम में सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस अवसर पर स्टेशन हेडक्वार्टर योल से सैनिकों की टुकड़ी भी श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित रही। प्रमोद सिंह कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी घुसपैठियों को सरहद पार खदेड़ने में सक्रिय रहे थे और इस दौरान घायल भी हुए थे। स्थानीय लोग और सैनिक समुदाय उनके साहस और देशभक्ति को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...