क्रूरता की हद पार: एक माह के बछड़े से शर्मनाक हरकत, अज्ञात शख्स पर मामला दर्ज़

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला के बालूगंज थाना के अंतर्गत साधुपुल क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने एक माह के बछड़े के साथ दुष्कर्म किया। इस घिनौनी वारदात को आरोपी ने एक गांव की पशुशाला में आधी रात को अंजाम दिया और फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय उजागर हुई जब घर के पालतू कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर मकान मालकिन और उनकी बेटी गौशाला की ओर गईं। वहां पहुंचते ही उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को बाहर निकलते देखा, जिसने उन्हें धक्का देकर भागने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया।

जब दोनों ने गौशाला में जाकर देखा तो पाया कि वहां एक माह के बछड़े के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया गया है। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा पशु चिकित्सक को बुलाया गया और बछड़े का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है।

आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम व भारतीय दंड संहिता की धाराओं में मामला दर्ज

पशु क्रूरता अधिनियम 1968 की धारा 11 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 333 के तहत थाना बालूगंज में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...