वेबसाइट पर होगी एचआरटीसी बसों के ढाबों की सूची, शिकायत के लिए नंबर भी उपलब्ध करवाने के निर्देश

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

एचआरटीसी बसों के ढाबों की पूरी जानकारी अब यात्रियों को निगम की वेबसाइट पर मिल जाएगी। ढाबों पर यात्रियों से खाने के एवज में होने वाली मनमानी वसूली की शिकायतों के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निगम प्रबंधन को सभी ढाबों का निरीक्षण कर सूची निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

मुकेश अग्निहोत्री ने निगम प्रबंधन को ढाबों के भोजन और दामों की सूची के अलावा जन सुविधाओं की जांच के निर्देश दिए हैं।

निगम की ओर से स्वीकृत ढाबों में भोजन की गुणवत्ता, भोजन के दाम की सूची लगाई गई है या नहीं, शौचालय की स्वच्छता, शौचालय में महिलाओं व बच्चों के लिए अलग से व्यवस्था है या नहीं सहित अन्य सुविधाओं की सख्ती से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

ढाबों के खाने की रेट लिस्ट और शिकायत नंबर भी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मौके से ही यात्री ढाबा संचालकों की मनमानी की शिकायत कर सकें।

यदि कोई भी ढाबा संचालक नियमों की अवहेलना करता हुआ पकड़ा जाता है और जांच के बाद दोषी साबित होता है तो ढाबे को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...