भारतीय जनता पार्टी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर करेगी योग शिविर का आयोजन

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल जी के आग्रह पर 21 जून को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमे सामाजिक संगठनों का सहयोग भी लिया जाएगा।

इन शिविरों में योग शिक्षक योग करने की विधि, योग के फायदों की जानकारी देंगे तथा लोगों को बताएंगे की आजकल की तनावपूर्ण जीवनशैली में गंभीर विमारियों से बचने के लिए योग किस प्रकार से हमारी सहायता कर सकता है।

प्रत्येक मंडल में शिविर के आयोजन का जिम्मा मंडल अध्यक्ष व मंडल की टीम का होगा जिसमे स्थानीय विधायक या 2022 के पार्टी उम्मीदवार विशेष तौर पर चिंता करेंगे और स्वयं भी उपस्थित रहेंगे।

शिविर में स्थानीय लोगों के अलावा पार्टी के पधाधिकारी,मोर्चों के पधाधिकारी, प्रकाष्टों के संयोजक आदि उपस्थित रहेंगे। योग कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक प्रदेश सचिव विशाल चौहान ने बताया की प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता से हमेशा आग्रह करते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता तथा योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए।

मोदी के विशेष प्रयासों के कारण ही आज भारतीय योग को विश्व ने न केवल अपनाया है बल्कि 21जून को सारा विश्व इसे अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में भी मना रहा है। जिससे प्रत्येक भारतीय अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है तथा अपनी सनातन संस्कृति पर गर्व महसूस कर रहा है।

जिस कारण से आज भारत का डंका न केवल दुनिया में बज रहा है, बल्कि भारतवर्ष विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। योग कार्यक्रम के बाद संपर्क अभियान के तहत सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर केंद्र सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी जनता से सांझा करेंगें तथा प्रचार सामग्री का वितरण भी करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...