हरनोटा पंचायत का कैंसर पीड़ित व्यक्ति बीपीएल से बाहर, फरियाद लेकर पहुंचा एसडीएम दरबार

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

ज्वाली विधानसभा के अधीन ग्राम पंचायत हरनोटा में कैंसर पीड़ित गरीब व्यक्ति का नाम बीपीएल से काटने का मामला उजागर हुआ है।

ग्राम पंचायत निवासी पुष्पिंदर कुमार पुत्र लाल ने बताया कि वह पहले पेंटर का काम करता था, लेकिन पांच साल पहले काम करते समय गिरने के कारण रीढ़ की हड्डी में चोट आ गई थी। इस समय मेरा इलाज टीएमसी कांगड़ा में चल रहा है। मुझे इस समय टांडा के डाक्टरों ने कैंसर जैसी बीमारी के लिए लगातार पच्चास कीमो लगाने के लिए कहा है, जिसके लिए मुझे हर रोज टीएमसी जाना पड़ता है।

पीड़ित पुष्पिंदर कुमार ने बताया कि मुझे बीपीएल में होते थोड़ी मेडिकल जैसी सुविधाएं मिल रही थीं, लेकिन इस ग्राम सभा में मेरा नाम काट दिया गया। पीड़ित पुष्पिंदर कुमार अपनी फरियाद लेकर एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह के पास पहुंचा तथा नाम बीपीएल में डलवाने की मांग की है, ताकि मेडिकल जैसी सुविधाएं मिल सकें।

पंचायत प्रधान रक्षा देवी ने बताया कि यह कैंसर का मरीज था इस समय इसे मेडिकल की जरूरत थी। नाम काटने में पंचायत का कोई भी रोल नहीं है। नाम काटने का काम सर्वे टीम ने किया है।

इस बारे में एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है तथा इसकी जांच की जाएगी कि आखिरकार किस वजह से पीड़ित का नाम काटा गया है।

इस बारे जब पंचायत सदस्य सुरेश कुमारी से जानना चाहा तो उन्होंने बताया हमे आदेश था कि पंचायत सदस्य सर्वे टीम के साथ बी पी एल के घरो में जाए ! नाम काटना सर्वे का अधिकार था ! लेकिन यह पंचायत बासी कैसर पीड़ित था ऐसा नहीं होना चाहिए था !

पंचायत प्रधान रक्षा देवी से पूछा गया तो उन्होंने वताया कि यह कैंसर का मरीज था इस समय इसे मेडिकल की जरूरत थी नाम काटने में पंचायत का कोई भी रोल नही है ! नाम काटने का नाम सर्वे टीम ने किया है!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CUET UG परीक्षा 11 मई से, परीक्षा केंद्र में इन चीजों​ की रहेगी नो-एंट्री; चेक करें लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया ड्रेस कोड, धार्मिक...

चुनावी मैदान में परिवार आमने-सामने, दादी और पोती के बीच सीधी भिड़ंत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जिला परिषद...

सिरमौर का अनुराग बनेगा सेना में अफसर, 3 असफलताओं के बाद पास की NDA की परीक्षा

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्र कोड़गा से निकलकर...

हिमाचल में होमगार्ड भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें, विभाग ने युवाओं को किया आगाह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग...