हिमाचल में मंत्री का चुनाव क्षेत्र बदल भाजपा ने चाय वाले को दिया टिकट

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल सरकार में कद्दावर मंत्रियों में से एक और चार बार के विधायक का टिकट भाजपा ने एक चाय बेचने वाले अपने पदाधिकारी के लिए काट दी है। पार्टी ने राज्य के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व में शिमला जिला के अध्यक्ष रहे संजय सूद को शिमला सीट से प्रत्याशी बनाया है । इनके लिए पार्टी ने पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज का चुनावी क्षेत्र शिमला से बदलकर कसुम्पटी कर दिया है।

वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सरकार में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज चार बार के विधायक, एक बार के राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राज्य अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। इनको बदलकर भाजपा ने एक संदेश देने का प्रयास किया है कि पार्टी अपने कार्यकर्ता को तरजीह देती है।

संगठन में काम करने वालों को कभी भूलती नहीं हैं। संजय सूद राजधानी शिमला के मुख्य बस अड्डे में चाय की दुकान चलाते हैं, इसके साथ ही वह राम मंदिर, सूद सभा से लेकर सभी संस्थाओं से जुड़े हुए रहते हैं। लोगों की सेवा में अधिक से अधिक समय बिताते हैं।

लंबे समय से व्यापार मंडल में सक्रिय

राजधानी व्यापार मंडल में भी लंबे समय से सक्रिय रहते हैं । कई बार शिमला व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी रह चुके हैं। शिमला में व्यापारियों से लेकर आम जनता की सेवा के लिए हमेशा आगे रहते हैं । भाजपा के अभी तक हुए हर चुनाव में आज तक पार्टी के प्रत्याशी के हमेशा पीछे खड़े रहे। अपने पूरे लाव लश्कर के साथ चुनावी प्रचार में डटे रहते थे।

हिमाचल की राजधानी में ऊपरी शिमला के अलावा सूद सभा के काफी लोग रहते हैं । ऐसे में वोटरों की संख्या पर नजर दौड़ाएं तो ऊपरी शिमला और सभा के वोटरों की संख्या बराबर रहती है । इसलिए भाजपा ने ऊपरी शिमला के प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज को बदलकर सूद सभा के सक्रिय पदाधिकारी और सदस्य को प्रत्याशी बनाया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...