12 बर्षीय डिंपल के इलाज को आगे आया कार सेवा दल

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह

हेमा देवी मनाली के समीप आलू ग्राउंड में किराए के मकान में रहते हैं। इनके दो बच्चे हैं जिसमें बड़ी बेटी और एक बेटा डिंपल| 12 वर्ष का डिंपल आलू ग्राउंड में रास्ते के साथ चल रहा था कि तभी अचानक एक बाइक वाले ने उस को टक्कर मारी और डिंपल के पांव में फैक्चर हुआ| साथ में उसके हिप के पास की हड्डी भी टूट गई|

पहले उसका पांव का इलाज हुआ| उस समय इसके हिप के दर्द का पता नहीं चला। लेकिन कुछ दिनों बाद जब उसे दर्द होने लगी तो डॉक्टर को कुल्लू हॉस्पिटल दिखाया| तो डॉक्टर ने बताया कि उसके हिप की हड्डी भी इस दुर्घटना में टूट चुकी है इसके लिए उसका बड़ा ऑपरेशन करना होगाl ऑपरेशन के लिए डॉक्टर द्वारा 25 से 30,000 के बीच खर्चा बताया गया|

परिवार की आय बिल्कुल ही कम है| मजदूरी करके यह लोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं । हेमा ने अपने बेटे के इलाज के लिए अपने रिश्तेदारों से मदद मांगी लेकिन वहां से भी कई तरह के बहाने सुनने मिले| आस-पड़ोस भी कोई मदद के लिए आगे नहीं आया| हेमा को डिंपल के इलाज करवाने में मुश्किल आ रही थी। कार सेवा संस्था द्वारा हर रोज क्षेत्रीय अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को दूध की सेवा दी जाती है|

सेवा के दौरान ही हेमा देवी ने अपने बेटे के इलाज के लिए संस्था के अधिकारियों से गुहार की| संस्था के अधिकारियों द्वारा डॉक्टर से पूरी जांच पड़ताल करवा कर इलाज के लिए हामी भरी और इलाज की प्रक्रिया को शुरू किया गया| जिस हिस्से में डिंपल को प्लेट डालनी थी, उस प्लेट के लिए काफी मुश्किल है, क्योंकि ऐसा केस हजारों में कोई एक ही होता है|

प्लेट को स्पेशल चंडीगढ़ से मंगवाया गया और फिर क्षेत्रीय अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक द्वारा डिंपल का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया| 2 हफ्ते के व्हिच डिंपल को दवाइयां फ्रूट व अन्य मदद दी गई| अब डिंपल में काफी सुधार आ गया और डॉक्टर द्वारा इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया| संस्था की एंबुलेंस के माध्यम से परिवार को आलू ग्राउंड भेज दिया| कुल्लू की जनता के सहयोग से डिंपल के इलाज व दवाइयों का खर्चा कार सेवा दल संस्था द्वारा किया गया|

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...

मानवता को झकझोरने वाली घटना: जन्म के चंद घंटों बाद नवजात को अस्पताल में छोड़ माता-पिता फरार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में झकझोर...