हिमाचल गद्‌दी सिप्पी उत्थान संस्था के पदाधिकारियों ने भटियात भाजपा के पूर्व विधायक पर दागे सवाल

--Advertisement--

सिहुन्ता – अनिल संबियाल 

गौरतलब हो कि हिमाचल गद्‌दी – सिप्पी उत्थान संस्था के प्रदेशाध्यक्ष देस राज अत्री ने अपनी पदाधिकारियों के साथ आज दिनांक 22 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

प्रदेशाध्यक्ष देस राज अत्रि ने प्रेस में दिए ब्यान में कहा कि भटियात भाजपा के पूर्व विधायक ने गत दो दिन पूर्व विधान सभा परिसर धर्मशाला में प्रेस ब्यान जारी किया था कि सिप्पी सम्बुदाय के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को बोट दिए थे। और अब कांग्रेस सरकार इन सिप्पी समुदाय को ठग रही है।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक भी तो दो बार विधानसभा के अन्दर रहे हैं और वह भी हमारी इस बर्षों पुरानी मांग को अपनी ही सरकार के समक्ष नही उठा पाये थे। कहा कि हमारी सस्था पिछले 25 वर्षों से अपने इस हक की लड़ाई लड़ रही है।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गद्दी और सिप्पी दोनों भाई – भाई हैं और जम्मू कशमीर के सिप्पी जाति के समुदाय के साथ S.T. शब्द जुड़ा हुआ है। तो हिमाचल में क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार सिप्पी शब्द के साथ गद्‌दी सिप्पी करती है तो यह विशेष समुदाय उस सरकार के साथ है।

गड्दी सिप्पी उत्थान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष देस राज अत्री ने भाजपा के पूर्व भटियात भाजपा विधायक को अपने दायरे में रहने की सलाह दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पटवारी के 530 और नर्सों के 312 पदों के लिए आवेदन 16 जनवरी तक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने शनिवार...

भारत व साऊथ अफ्रीका टी-20 मैच की सस्ती टिकटें बिकीं, मैच को लेकर दिल्ली से गग्गल हवाई सफर भी हुआ महंगा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला के अंतर्राष्ट्रीय किक्रेट स्टेडियम में 14 दिसम्बर...