सड़क किनारे खड़ी वॉल्वो बस में लगी आग, तीन लाख रुपये का नुकसान

--Advertisement--

Image

जिला मुख्यालय कुल्‍लू से कुछ दूरी पर वाशिंग में एक लग्जरी बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। इस बस को काफी नुकसान हुआ है।

कुल्लू- आदित्य

जिला कुल्लू के मुख्यालय रामशिला में सड़क किनारे लंबे समय से खड़ी एक वोल्वो बस में आग लग गई। वही आग लगने के कारण बस जलकर राख हो गई है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाना शुरू किया। इस आग के बारे में कुल्लू पुलिस को भी सूचना कर दी गई है और कुल्लू पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10ः00 बजे के करीब इस बस में आग की लपटें उठने शुरू हुई। साथ लगते दुकानदारों ने इस बारे में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि पिछले करीब डेढ़ साल से यह वोल्वो बस यहां सड़क किनारे खड़ी हुई थी और इसे कोई यहां से ले भी नहीं जा रहा था। वीरवार सुबह अचानक इस में आग लग गई।

अग्निशमन अधिकारी दुर्गा सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और आग के कारण बस को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वही इस बारे कुल्लू पुलिस को भी सूचना दे दी गई है और पुलिस की टीम भी आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...