स्टाफ नर्स के पदों के लिए 347 उम्मीदवार चयनित

--Advertisement--

Image

हमीरपुर,व्यूरो

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के पदों को भरने के लिए आयोजित प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि स्टाफ नर्स पोस्ट कोड 747 के 349 पदों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 21,020 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 19,436 आवेदनों को अस्थायी तौर पर स्वीकार किया गया था।

उन्होंने बताया कि 4 अक्तूबर को इन पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 15,558 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 3,878 उम्मीदवार अनुपस्थित थे। उन्होंने बताया कि 349 पदों में से 347 पदों पर उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है जबकि अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी के 2 पदों पर योग्य उम्मीदवार न मिलने से पद खाली रह गए हैं। यह परिणाम विभागीय वैबसाइट पर भी उपलब्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...