स्कूल जा रही छात्रा से हैवानियत की हदें पार, पुलिस ने 8 दिन बाद दबाेचा आराेपी

--Advertisement--

स्कूल जा रही छात्रा से हैवानियत की हदें पार, पुलिस ने 8 दिन बाद दबाेचा आराेपी

सोलन – रजनीश ठाकुर 

परवाणू पुलिस थाना के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने परवाणू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी जब स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में संजू नामक एक युवक उसे अपनी बाइक पर बैठाकर हरियाणा के कालका ले गया।

कालका में आराेपी ने नाबालिगा के साथ जबरदस्ती की और उसे धमकी भी दी कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा।

इस घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने लगभग 8 दिन बाद अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परवाणू पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के बोल 

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...