शुक्रवार से अंब-अंदौरा से नई दिल्ली तक दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, इस दिन को रहेगी बंद

--Advertisement--

ऊना, 21 मार्च – अमित शर्मा

वंदे भारत ट्रेन इस शुक्रवार से नई दिल्ली तक दौड़ेगी। दिन बदलाव के बाद सप्ताह के मंगलवार को यह सुपरफास्ट ट्रेन बंद रहा करेगी। रेलवे बोर्ड ने इसके दिन बदलाव को लेकर पुष्टि कर दी है। इसके आवागमन के लिए कोई समय सारिणी में बदलाव नहीं किया गया है।

पूर्व की भांति अपने निर्धारित समय पर ट्रेन शुक्रवार को भी चला करेगी। संबंध में यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली में बुधवार तक ट्रेन के चलने का प्रदर्शित नहीं हो रहा था। ऐसे में इस ट्रेन की पूर्व बुकिंग के लिए यात्रियों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ट्रेन को शुक्रवार की बजाए मंगलवार को बंद रखने का दिन बदलाव का कारण सप्ताह अंत में यात्रियों को मांग को देखते हुए किया गया है। इससे पूर्व भी यह ट्रेन सप्ताह के छह दिन ही अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से वाया ऊना होकर नई दिल्ली को आवागमन करती है।

सप्ताह के अंत में ट्रेन से ज्यादा यात्रियों का जाना इस ट्रेन से होता है। इसे देखते हुए लोगों ने रेलवे बोर्ड से पत्राचार के माध्यम से वंदे भारत ट्रेन को शुक्रवार के दिन चलाने की मांग उठाई। मांग आखिरकार पूरी कर दी गई है।

वंदे भारत ट्रेन ऊना रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से सुबह 10:35 बजे तो दोपहर 1:25 बजे ऊना से दिल्ली के लिए चलती है। ट्रेन का लाभ वर्तमान में ऊना सहित कांगड़ा, धर्मशाला, हमीरपुर व बिलासपुर का जिला ऊना से जुड़े क्षेत्र के यात्री लाभान्वित हो रहे हैं।

शुक्रवार को चलने से इन तीन जिलों के यात्रियों को सप्ताह अंत के दिनों में आवागमन करना सुविधाजनक बनेगा। वंदे भारत ट्रेन इस शुक्रवार से नई दिल्ली को चला करेगी। सप्ताह में मंगलवार के दिन ट्रेन का आवागमन नहीं होगा। पहले यह ट्रेन शुक्रवार को बंद रहती थी। अब इसमें दिन बदलाव किया गया है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग की समस्या को लेकर जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related