विधायक एवं प्रदेश सरकार में उपमुख्य सचेतक केवल पठानियां ने बांटा सुरेंद्र का दुःख दर्द

--Advertisement--

कहा, शीघ्र हरसम्भव सहायता करवायेंगे मुहैया।

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत परगोड़ पँचायत के वार्ड 2 के निवासी सुरेंद्र का घर किन्हीं कारणों से गत वीरवार को जलकर पूरी तरह राख हो गया था। इसी कड़ी में आज केवल पठानियां सुरेंद्र व उनके परिवार से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया और हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उन्होंने क्षतिग्रस्त हुए घर का मुआयना भी किया। उन्होंने कहा कि हर शाहपुर वासी का दुःख दर्द उनका अपना दुःख दर्द है और इस आपदा की घड़ी में आपको हर सम्भव सहायता उपलब्ध करवाना मेरा कर्तव्य है।

उन्होंने एसडीएम काँगड़ा तथा नायब तहसीलदार हारचक्कियाँ को इस सम्बंध में उचित दिशा -निर्देश दिए तथा पीड़ित को यथा शीघ्र सहायता करने को कहा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर ओर प्रधान हेमराज, अशोक भारती, प्रधान मंजीत राणा, वार्ड पंच रेणू देवी आदि स्थानीय लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...