वारदात : महिला लेफ्टिनेंट ने क्यों लगाया फंदा?

--Advertisement--

Image

लेफ्टिनेंट साक्षी ने बीती रात पिता से की थी बात, उन्होंने फोन पर क्या कहा, स्कवाड्रन लीडर पति गंभीर आरोपों के दायरे में, पुलिस ने मामले की जांच में जुटी

व्यूरो, रिपोर्ट

भारतीय सेना में तैनात महिला लेफ्टिनेंट साक्षी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, मामला हरियाणा के अंबाला कैंट का है।

दरअसल भारतीय वायुसेना में तैनात स्कवाड्रन लीडर पति की मारपीट से एक महिला लेफ्टिनेंट पत्नी इस कद्र टूट गई कि उसने मौत को गले लगा लेना ही ठीक समझा।

उन्होंने ससुराल में ही फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। मृतका के पिता और भाई ने उसके पति पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रेजिमेंट चौकी इंचार्ज कुशल पाल ने बताया कि मृतका की पहचान लेफ्टिनेंट साक्षी के रूप में हुई है। उसके पति का नाम स्क्वाड्रन लीडर नवनीत है।

दिल्ली निवासी साक्षी के पिता ने बताया कि साक्षी अकसर उन्हें नवनीत द्वारा मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात बताती थी। दिसंबर 2020 में भी नवनीत ने साक्षी के साथ मारपीट की थी, लेकिन तब मामला सुलझा दिया गया था।

बीती रात भी साक्षी का फोन आया और उसने बताया कि नवनीत ने फिर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद फोन आया तो पता चला कि साक्षी की मौत हो गई है। वह फंदे पर झूलती मिली।

यह बात पता लगते ही साक्षी के पिता और भाई मौके पर पहुंचे। उन्होंने नवनीत पर साक्षी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्कूल गई छात्रा को डरा धमकाकर मेले में ले गया युवक, फिर की अश्लील हरकत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से बेहद शर्मनाक...

अमेरिकी तटरक्षक बल की हिरासत से छूटे हिमाचल के रक्षित चौहान, 20 दिनों बाद बेटे की आवाज सुन भावुक हुए परिजन

हिमखबर डेस्क अमेरिकी तटरक्षक बल ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में...

रील के चक्कर में रियल झटका: फोरलेन पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, 18,500 का कटा चालान

हिमखबर डेस्क  सोशल मीडिया की जादुई दुनिया में चंद 'लाइक'...

मौत के मुंह में फंसे इंजीनियराें के लिए देवदूत बने ग्रामीण, 4 फुट बर्फ के बीच ऐसे बचाई जान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में कुदरत का...