राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का गवाह बनेगा तपोवन, लोकसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सहित कई नेता करेंगे शिरकत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 30 जून व पहली जुलाई को धर्मशाला स्थित तपोवन भवन प्रथम राष्ट्र मंडल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र-दो के आयोजन का गवाह बन इतिहास रचेगा।

पठानिया ने कहा कि देश का प्रथम राष्ट्र मंडल संसदीय संघ सम्मेलन वर्ष 1921 में शिमला में आयोजित किया गया था, जबकि वर्ष 2021 में इसका शताब्दी समारोह भी शिमला में आयोजित किया गया था।

पठानिया ने कहा कि राष्ट्र मंडल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र-दो का शुभारंभ करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष एवं राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत के अध्यक्ष ओम बिड़ला 30 जून को सुबह धर्मशाला पहुंच रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राज्य सभा के उप-सभापति हरिवंश, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान तथा उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्र मंडल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र-दो में हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवां तथा जम्मू- कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राठीर शामिल होंग।

जबकि विशेष आमंत्रित अतिथियों में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, तेलंगाना विधानसभा परिषद अध्यक्ष गुत्या सुकेंद्र रेड्डी, तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष गदम प्रसाद कुमार, कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादिर फरीद भी शामिल होंगे।

इसके अतिरिक्त इन सभी राज्यों से विधानसभा उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक, उप-मुख्य सचेतक तथा विधायकगण भी शामिल होंगे।

इस सम्मेलन में राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी, लोक सभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह तथा इस सम्मेलन में भाग ले रहे सभी राज्यों के सचिव भी शामिल होंगे।

समापन समारोह में ये मेहमान होंगे शामिल

समापन समारोह पहली जुलाई को तीन बजे होगा तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल इसमें मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राज्य सभा उप-सभापति हरिवंश तथा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी शामिल होंगे।

इस सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के सभी राज्यसभा तथा लोकसभा सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश के मंत्रिमंडल के सभी सदस्य तथा विधानसभा सदस्य भी विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में विधायक को अपनी नेम प्लेट लगाने की लगी होड़ 

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सरवीन चौधरी ने कालियाड़ा...

हिमाचल: सेना में शामिल हुए 400 अग्निवीर, देश की सेवा करने की खाई सौगंध; यहां मिला कठोर सैन्य प्रशिक्षण

हिमखबर डेस्क  14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में प्रशिक्षण के...

HAS की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए इन 71 अभ्यर्थियाें ने किया क्वालीफाई

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (एचएएस)...

असिस्टैंट प्रोफैसर के पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा...