महिला ब्लॉक् कांग्रेस शाहपुर द्वारा राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में केवल पठानिया ने की मुख्यातिथि के रूप में शिरकत

--Advertisement--

Image

रैत- नितिश पठानियां

कांग्रेस कार्यलय रैत में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वी जयंती के अबसर पर महिला ब्लॉक् कांग्रेस शाहपुर के आयोजित कार्यक्रम में शाहपुर के कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि पठानिया सहित ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को फूल अपिर्त करके श्रधांजलि दी।

इस अबसर पर ब्लॉक् कांग्रेस महिलाओं ने स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया के सामाजिक कार्यों की सराहना की ओर कहा कि देश भर में करोना जैसी भयंकर बीमारी के फैलने से सब राजनीतिक पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता घरो में घुस गए थे| तब सिर्फ शाहपुर में कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया एकमात्र ऐसा कांग्रेस नेता था जो कि ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ इस संकट की घड़ी में लोगो की सेवा में लगा था| जो कि जनता को इस महामारी के वचाव के लिए जनता को मास्क, सेनेटाइजर, सभी जगहों को सेनेटाइज किया और खाने के लिए गरीबों को राशन बांट रहे थे। इस अबसर पर शाहपुर महिला ब्लॉक् कांग्रेस की महिलाओं ने प्रस्ताव पारित किया किया कि शाहपुर से कांग्रेस का चुनाव केवल सिंह पठानिया ही लड़ेगा जो शाहपुर हल्के की जनता के दुःख सुख में काम आता है।

मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया ने राजीव गांधी की 77वी जयंती के अबसर पर कहा कि राजीव गांधी छोटी आयु में ही राजनीतिक क्षेत्र में बहुत आगे बढ़े और ऐसी परिस्थिति में आगे आए, जब देश अलग परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा था और अपना बलिदान भी देश के लिए दिया। आज का दिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हैं। सब लोग जो इस देश में रह रहे हैं। किसी भी समुदाय से हैं किसी भी वर्ग के हैं, सद्भावना की आवश्यकता आज भी है, जो भाव उन्होंने उस वक्त जाहिर किया था। सद्भावना के रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी छोटी आयु में ही जल्दी इस दुनिया से चले गए। यदि आज राजीव गांधी होते, तो उनका राजनीति में एक अलग स्थान होता। राजीव गांधी को देश में कई काम के लिए याद किया जाता है, लेकिन इनमें से एक खास है उनका कंप्यूटर के लिए काम करना. उन्हें देश में कंप्यूटर क्रांति का श्रेय दिया जाता है, क्योंकि उन्होंने ना सिर्फ कंप्यूटर को भारतीय घर तक लाने का काम किया बल्कि भारत में इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी को आगे ले जाने में अहम रोल निभाया.

राजीव गांधी के वक्त ही नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर की स्थापना भी हुई थी. देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल और वीएसएनल की शुरुआत उनके कार्यकाल के दौरान ही हुई.चूंकि तब कंप्यूटर्स महंगे होते थे, इसलिए सरकार ने कंप्यूटर को अपने कंट्रोल से हटाकर पूरी तरह ऐसेंबल किए हुए कंप्यूटर्स का आयात शुरू किया जिसमें मदरबोर्ड और प्रोसेसर थे. यहीं से कंप्यूटर्स की कीमतें कम होनी शुरू हुई. क्योंकि इससे पहले तक कंप्यूटर्स सिर्फ चुनिंदा संस्थानों में इंस्टॉल किए गए थे.

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा,सुनील बलोरिया,सुरिन्दर ठाकुर,इंद्रजीत उप प्रधान, विनय ठाकुर सोशल मीडिया प्रभारी ,महिला ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर,महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता सैनी,नमिता मेहरा,उषा देवी पार्षद,किरण बाला पार्षद, रीना पठानिया,नम्रता चम्बयाल,सुषमा देवी,सीमा देवी,इछच्या देवी,कमला देवी,कुसम लता,रंजना देवी,प्रवीण कुमारी,अरुण रानी प्रधान ,रेणु बाला, अनिता देवी,ईशा,अनिता कुमारी,रक्षा देवी,शमा कुमारी,अनु बाला,अर्चना देवी,वीना देवी,सुरेखा देवी,वीना देवी,अनिता देवी,आशा देवी,सरंजना देवी,रीता देवी इंदुबाला आदि सम्माननीय महिलाएं मौजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्कूल गई छात्रा को डरा धमकाकर मेले में ले गया युवक, फिर की अश्लील हरकत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से बेहद शर्मनाक...

अमेरिकी तटरक्षक बल की हिरासत से छूटे हिमाचल के रक्षित चौहान, 20 दिनों बाद बेटे की आवाज सुन भावुक हुए परिजन

हिमखबर डेस्क अमेरिकी तटरक्षक बल ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में...

रील के चक्कर में रियल झटका: फोरलेन पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, 18,500 का कटा चालान

हिमखबर डेस्क  सोशल मीडिया की जादुई दुनिया में चंद 'लाइक'...

मौत के मुंह में फंसे इंजीनियराें के लिए देवदूत बने ग्रामीण, 4 फुट बर्फ के बीच ऐसे बचाई जान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में कुदरत का...