महिलाओं से बदसलूकी कर रहा मानसिक रोगी

--Advertisement--

चंबा शहर में मानसिक तौर से परेशान युवक का बढ़ा आतंक, डीसी से लगाई कार्रवाई की गुहार

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा शहर में मानसिक तौर से परेशान युवक के आतंक से विशेषकर महिलाएं काफी परेशान हैं। मानसिक तौर से परेशान युवक महिलाओं से बदसलूकी कर रहा है। इसके चलते महिलाओं का बाजार में निकलना मुश्किल हो गया है। यह खुलासा सोमवार को चंबा शहर के युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात के दौरान किया। उन्होंने मानसिक तौर से परेशान युवक के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।

उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले भी इस मानसिक तौर से परेशान युवक ने कई महिलाओं के साथ बदसलूकी की थी। बीते कुछ वर्षों से यह जेल में बंद था और अब रिहा होने के बाद एक बार फिर महिलाओं पर हमला करने लगा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द मानसिक रूप से बीमार इस व्यक्ति को पकड़ा जाए ताकि महिलाएं निडर होकर बाजार में आवाजाही कर सकें।

कार्रवाई के आदेश जारी

उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसपी चंबा को उचित कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। बहरहाल, इन दिनों शहर में मानसिक तौर से परेशान युवक के आंतक से महिलाओं का बाजार जाना मुश्किल हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...