मनाली में आज से विंटर कार्निवल की धूम, सीएम सुक्खू करेंगे शुभारंभ; जानें विस्तार से

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को माता हिडिंबा की विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद पांच दिवसीय कार्निवल का आगाज हो जाएगा। परिधि गृह से माल रोड तक सांस्कृतिक झांकियां निकाली जाएंगी। झांकियों में देश के विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दल और मनाली विधानसभा के महिला मंडल अपनना हुनर दिखाएंगे।

कार्निवल के लिए मनाली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। माल रोड पर शानदार सजावट की गई है। सोमवार को हिडिंबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री परिधि गृह से हरी झंडी दिखाकर झांकियों को रवाना करेंगे। दोपहर को वह मनुरंगशाला मे पांच दिन तक चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

एसडीएम रमण कुमार शर्मा के बोल

एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि कार्निवल की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कार्निवल में विंटर क्वीन और वायस ऑफ कार्निवल प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार धमाल मचाएंगे। स्थानीय लोक कलाकारों को भी मौका मिलेगा। मनुरंगशाला और माल रोड दोनों ही जगह पर कार्निवल के कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

वर्षों बाद होगी शीतकालीन खेलें

विंटर कार्निवल के दौरान इस साल शीतकालीन खेलों का भी आयोजन किया जा रहा है। सोलंगनाला की स्की ढलान पर 22 से 24 जनवरी तक विभिन्न वर्ग की स्कीइंग और स्नो बोर्ड प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। विंटर गेम्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष लुदर चंद ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...